कोरोना संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ने पर शासन-प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग लगातार स्वास्थ्य सुविधाएं बढ़ाने में जुटा है, लेकिन हालात को देखते हुए गैर सरकारी संस्थान और स्वयंसेवी संगठन भी मदद को आगे आ रहे हैं।
डीएम इवा आशीष श्रीवास्तव ने बताया कि जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं और संसाधनों को बेहतर करने के लिए कई कंपनियों और एनजीओ ने मदद की पेशकश की है। उन्होंने बताया कि अजीम प्रेमजी फाउंडेशन ने एक करोड़ 79 लाख की लागत से 10 लीटर के 76 और पांच लीटर के 25 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, 250 जंबो ऑक्सीजन सिलेंडर, 100 बी. टाइप ऑक्सीजन सिलेंडर और बाई पेप उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया है। टीएचडीसी इंडिया ने भी श्रीदेव सुमन संयुक्त चिकित्सालय नरेंद्रनगर में अल्ट्रासाउंड मशीन और अन्य स्वास्थ्य उपकरणों के लिए 40 लाख देने कोकहा कि डीएम ने बताया कि एसीटी एनजीओ ने भी 5 लीटर के 54 ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराते हुए जल्द ही 5 और 10 लीटर के अतिरिक्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर उपलब्ध कराने का भरोसा दिया है।