फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कल्प केदार मंदिर परिसर की दीवारों का ऊपरी भाग दिखने लगा

Wed, 04 Nov 2026 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा से पूरी तरह से दब गया था मंदिर परिसर
विज्ञापन

मुख्य मंदिर का नहीं चला है पता, पत्थरों के नीचे दबे होने की आशंका
उत्तरकाशी। गत वर्ष धराली आपदा के दौरान मलबे में दबे प्राचीन कल्प केदार मंदिर को ढूंढने के लिए की जा रही खोदाई में इसकी तीन ओर की दीवारों का ऊपरी हिस्सा दिखने लगा है लेकिन अभी तक मुख्य मंदिर के किसी प्रकार के निशान वहां पर नहीं मिल पाए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि वहां पर दो बोल्डर आए हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इन पत्थरों के नीचे ही मंदिर का मुख्य भाग दबा है।
गत वर्ष अगस्त में धराली की खीर गंगा में आई आपदा के दौरान प्राचीन कल्प केदार मंदिर भी करीब 20 से 25 फीट मलबे के नीचे दब गया था। आपदा के बाद खोज-बचाव अभियान चला रही एनडीआरएफ की टीम की मदद से ग्रामीणों ने उसकी लोकेशन तलाश कर वहां पर हनुमान झंडे की स्थापना की थी लेकिन स्थानीय समेश्वर देवता के आदेश पर वहां पर मंदिर ढूंढने के लिए प्रयास नहीं किए गए।
विज्ञापन

इस वर्ष ग्रामीणों ने आराध्य देवता के आदेश पर नवरात्रि के पहले दिन वहां पर जेसीबी से खोदाई शुरू की थी। ग्राम प्रधान अजय नेगी ने बताया कि खोदाई के 24 दिन बाद वहां पर मंदिर परिसर की तीन ओर की दीवारों का ऊपरी हिस्सा दिख रहा है लेकिन अभी मुख्य मंदिर का कुछ पता नहीं चल पा रहा है।
विज्ञापन

वहां पर दो बोल्डर आपदा के दौरान बह कर आए थे। वे करीब एक मंजिल ऊंचे हैं। इसलिए स्थिति को देखकर यही लग रहा है कि मंदिर का मुख्य भाग इन बोल्डरों के नीचे दबा होगा। अब ग्रामीणों को यही उम्मीद है कि जल्द मंदिर के मुख्य भाग के कुछ निशान दिख पाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें