फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नगर पंचायत अध्यक्ष ने गिनाई उपलब्धियां

Thu, 05 Feb 2026 07:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
घनसाली (टिहरी)। नगर पंचायत घनसाली का एक वर्ष कार्यकाल पूरा होने पर नगर पंचायत अध्यक्ष आनंद बिष्ट कहा कि उन्होंने सभासदों और स्थानीय लोगों के सहयोग से गत वर्षों से लंबित समस्याओं के समाधान करने का प्रयास किया गया है।
विज्ञापन

नगर पंचायत अध्यक्ष बिष्ट ने बताया कि घनसाली चारधाम यात्रा का मुख्य पड़ाव है, नगर की सफाई व्यवस्था मुख्य है। बताया आवश्यक स्थानों पर नगर पंचायत द्वारा शौचालयों का निर्माण करवाया है। 68़ 40 लाख की लागत से रजत जयंती पार्क का निर्माण कार्य शुरू किया गया है। नगर पंचायत में वाहन पार्किंग हेतु 74 लाख की वित्तीय स्वीकृति मिल गई है।
सुरक्षा की दृष्टि से जरूरी स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगवाए गए हैं। छह स्थानों पर वाटर कूलर, जीर्ण-शीर्ण नालियों की मरम्मत, सात करोड़ की लागत से भिलंगना नदी पर घनसाली-चमियाला को जोड़ने वाले पुल का निर्माण किया जा रहा है। इसके अलावा चमियाला सड़क पर पार्क निर्माण, खेल और शिक्षा को बढ़ावा देन के लिए बैडमिंटन कोड व नगर क्षेत्र में लाइब्रेरी के नव निर्माण के लिए वित्तीय स्वीकृत मिल चुकी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें