फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: क्रिकेट मैच में रामपुर, पिपलेथ और फकोट की टीम रही विजयी

Mon, 06 Jan 2025 07:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
हेंवल घाटी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की पहल पर हुआ क्रिकेट टूर्नामेंट
विज्ञापन

चंबा (टिहरी)। हेंवल घाटी खेल एवं सांस्कृतिक समिति की पहल पर शहीद अजय रौतेला राजकीय इंटर कॉलेज जाजल में चल रही शीतकालीन क्रिकेट टूर्नामेंट में डायमंड क्लब रामपुर, पिपलेथ और रमोला क्लब फकोट की टीम विजयी रही। सूरज, आशीष और राहुल को बेहतर प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार दिया गया।

राजकीय इंटर कॉलेज जाजल में सोमवार को आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का पहला मुकाबला डायमंड क्लब रामपुर और मां कुंजापुरी क्लब चिड़ियाली के बीच खेला गया, जिसमें रामपुर की टीम तीन विकेट से विजयी रही। दूसरा मुकाबला नौर और पिपलेथ की टीमों के बीच खेला गया, जिसमें पिपलेथ की टीम ने जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

टूर्नामेंट का तीसरा मुकाबला जेंटलमैन क्लब रामपुर और रमोला क्लब फकोट की टीमों के बीच हुआ, जिसमें रमोला क्लब फकोट की टीम विजेता रही। मुख्य अतिथि बचन सिंह सजवाण और बलवीर सिंह मियां ने खिलाड़ियों को आपसी तालमेल के साथ मैच खेलने को कहा। इस मौके पर अब्बल सिंह बिष्ट, शीशपाल सजवाण, सुरजीत रौतेला, राजेश उनियाल, प्रताप सिंह रावत, शक्ति पडियार, शीशपाल सजवाण, संदीप पैन्यूली, सुरजीत रौतेला, राजवीर रौतेला आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें