फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एसआरटी परिसर में बढने लगी छात्र-छात्राओं की रौनक

विज्ञापन
विज्ञापन
नए शैक्षणिक सत्र 2019-20 में स्नातक प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने के लिए एचएनबी केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में छात्र-छात्राओं की रौनक बढ़नी शुरू हो गई है। प्रवेश फार्म जमा होने की अंतिम तिथि तक बीए, बीएससी और बीकॉम प्रथम सेमेस्टर में प्रवेश लेने के लिए 974 छात्र-छात्राओं के आवेदन फार्म जमा हो चुके हैं। प्रवेश समितियों का गठन कर परिसर प्रशासन 18 जुलाई से काउंसिलिंग की प्रक्रिया शुरू करेगा। 20 जुलाई से स्नातक प्रथम वर्ष की कक्षाएं विधिवत शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन

एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में चंबा सहित आसपास के दर्जनों गांवों के छात्र-छात्राएं उच्च शिक्षण ग्रहण करते हैं। इस सत्र में बीए में प्रवेश के लिए 258, बीकॉम में 122, बीएससी विज्ञान वर्ग में 302 और बीएससी गणित वर्ग में 221, 71 आवेदन फार्म ऑन लाइन जमा हो चुके हैं, जबकि विवि प्रशासन ने एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में बीएससी गणित वर्ग में 225, बीएससी विज्ञान वर्ग में 300, बीए में 350 और बीकॉम में 150 सीटें निर्धारित की है। परिसर निदेशक प्रो. आरसी रमोला ने बताया कि प्रवेश के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। मेरिट लिस्ट के आधार पर छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें