फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: टिहरी झील में सी-प्लेन का दूसरा ट्रायल भी रहा सफल

Wed, 15 Apr 2026 07:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आज किया जाएगा सी-प्लेन का अंतिम ट्रायल
विज्ञापन

नई टिहरी। टिहरी बांध की झील में सी-प्लेन उतारने का दूसरा ट्रायल भी सफल रहा। बुधवार को दूसरे दिन देहरादून के जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ सी-प्लेन दोपहर करीब 2.45 बजे कोटीकाॅलोनी टिहरी झील में सफलता पूर्वक लैंड कराया गया। अब आज बृहस्पतिवार काे सी-प्लेन का अंतिम ट्रायल किया जाएगा।
स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जौलीग्रांट एयरपोर्ट से टेक आफ हुआ 19 सीटर सी-प्लेन दूसरे दिन भी कोटीकालोनी टिहरी झील में लैंड हुआ। सुबह से ही इसके लिए तैयारियां जारी थीं। कंपनी की ओर से टिहरी झील में दो बार लैंडिंग और टेक आफ किया गया। दूसरे दिन भी सी-प्लेन के टिहरी झील में उतरने की सूचना के चलते लोग पहले से ही बड़ी संख्या में यहां मौजूद रहे और उन्होंने ताली बजाकर सी-प्लेन का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान कई लोग अपने मोबाइल फोन के कैमरा में सी-प्लेन लैंडिंग की वीडियो भी शूट करते नजर आए। बीते दिन पहली बार टिहरी झील में सी-प्लेन का ट्रायल किया गया। दूसरा ट्रायल सफल रहने के बाद अब आज बृहस्पतिवार को तीसरा ट्रायल किया जाएगा। जिला पर्यटन अधिकारी सोबत सिंह राणा का कहना है कि टिहरी बांध झील में लगातार दो दिन स्काई हाफ प्राइवेट लिमिटेड कंपनी की ओर से सी-प्लेन उतारने का सफल परीक्षण किया गया है। बृहस्पतिवार को इसका अंतिम ट्रायल किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें