फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सात लोगों को मिला राज्य आंदोलनकारी का दर्जा

Wed, 15 Apr 2026 07:33 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
बैठक में 21 में से 14 प्रकरण विभिन्न कारणों से हुए निरस्त
विज्ञापन

नई टिहरी। राज्य आंदोलनकारियों की जिलास्तरीय चयन समिति बैठक में सात लोगों को राज्य आंदोलनकारी का दर्जा मिला। बैठक में कुल 21 प्रकरण प्रस्तुत किए गए लेकिन 14 प्रकरण विभिन्न कारणों से निरस्त किए गए।
डीएम नितिका खंडेलवाल की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक में 21 प्रकरण समिति के समक्ष प्रस्तुत किए गए। समिति ने सात प्रकरणों को पदाधिकारी की पुष्टि, प्रशासन, एलआईयू के अभिलेखों के आधार पर निर्णय लेते हुए संबंधित को राज्य आंदोलनकारी सूची में सम्मिलित करने की स्वीकृति दी है जिनमें नैनबाग के कसोन गांव के सुरेंद्र सिंह, ढालवाला की कौशल्या देवी, स्व. वाचस्पति कुड़ियाल, सिरसेड कीर्तिगनर के विचित्र सिंह, नई टिहरी की लक्ष्मी डंगवाल और एकता डंगवाल, नैलचामी घनसाली के हुकम सिंह कंडारी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक प्रकरण की गहनता, पारदर्शिता व निष्पक्षता के साथ समीक्षा सुनिश्चित करें। इस मौके पर एसडीएम सदर कमलेश मेहता, धनोल्टी नीलू चावला, कीर्तिनगर मंजू राजपूत, प्रतापनगर अंकित राज, एसीएमओ बृजेश डोभाल, समिति के सदस्य पुरुषोत्तम बिष्ट, मुरारी लाल खंडवाल, कुंवर सिंह चौहान, लोकेंद्र दत्त जोशी, दिनेश डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें