फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: स्कूल का आंगन और नया भवन खतरे की जद में

Wed, 16 Oct 2024 07:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। राजकीय इंटर कॉलेज बड़कोट की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार और पुश्ता की मरम्मत नहीं होने पर अभिभावक संघ ने कड़ा आक्रोश व्यक्त किया है। पुश्ते की मरम्मत नहीं होने के कारण स्कूल का आंगन और नया भवन खतरे की जद में है। वहां से आवागमन करने में छात्र-छात्राओं को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। अभिभावक संघ ने क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की जल्द मरम्मत करने की मांग की है।
विज्ञापन

बीते 29 अगस्त भारी बारिश के दौरान इंटर बड़कोट की सुरक्षा दीवार और पुश्त पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे स्कूल का आंगन और नवनिर्मित अतिरिक्त कक्ष भवन भी खतरे की जद में आ गया है। एक माह बाद भी क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार की मरम्मत नहीं होने पर अभिभावकों ने कड़ा रोष जताया है।
पीटीए संघ के अध्यक्ष प्रदीप भट्ट का कहना है कि बड़कोट इंटर कॉलेज पूरे ब्लॉक का केंद्र बिंदु है, जहां पर सभी तरह की शैक्षणिक गतिविधियों के साथ ही चुनाव का भी पोलिंग स्टेशन है। स्कूल की सुरक्षा दीवार और पुश्ता पहले ही जर्जर हो रखा था, लेकिन इस बरसात से पूरी तरह टूट गया है। यदि जल्द ही नई सुरक्षा दीवार नहीं लगाई गई, तो नीचे स्थित नई टिहरी-श्रीनगर हाईवे भी प्रभावित हो जाएगा। स्कूल के नीचे सड़क। उन्होंने बताया कि नए भवन भी अभी तक हैंडओवर नहीं लिया गया है। जब तक सुरक्षा दीवार निर्माण और अन्य मरम्मत कार्य नहीं किए जाते नए भवन का हैंडओवर नहीं लेंगे। इस बाबत एसडीएम संदीप कुमार का कहना है कि विद्यालय प्रशासन को क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार निर्माण का प्रस्ताव बनाकर भेजना चाहिए। प्रस्ताव मिलने पर मरम्मत कार्य के लिए धनराशि जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें