सांसद और विधायक ने देव दर्शन कर मांगा सुख समृद्धि का आशीर्वाद
श्रीनगर। कीर्तिनगर के चाछकिंडा गांव में भव्य जल कलश यात्रा के साथ क्षेत्रपाल देवता की नौ दिवसीय राजजात शुरू हो गई है। साथ ही मंदिर परिसर में देवी भागवत और श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन किया जा रहा है।
बुधवार को गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत व विधायक विनोद कंडारी ने मेले का उद्घाटन किया। विधायक ने गांव में महिला मिलन केंद्र बनाए जाने की घोषणा की। सांसद और विधायक ने देव दर्शन कर देवताओं से देश और प्रदेश की सुख-समृद्धि की मन्नतें मांगी। इससे पूर्व क्षेत्र की महिलाओं की ओर से सिल्काखाल बाजार से चाछकंडा गांव में क्षेत्रपाल देवता के मंदिर तक भव्य जल कलश यात्रा निकाली।
इस मौके पर जशोधर प्रसाद बलोनी, रामानंद बलोनी, सतीश बलोनी, प्रधान मनीष बलूनी, आचार्य विजेंद्र प्रसाद बलोनी, देवेंद्र जोशी, हृदयराम बलोनी, यूनाइटेड ग्रुप के सीएमडी राकेश बलोनी, गिरीश बलोनी, नरेंद्र, प्रदीप, महिला मंगल दल अध्यक्ष जगदेश्वरी देवी मौजूद थे।