फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घनसाली में एडीबी का दफ्तर नहीं होने से दिक्कत

Thu, 28 Jul 2016 10:51 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा प्रभावित भिलंगना क्षेत्र की सबसे अधिक सड़कें एडीबी के पास हैं। स्थानीय स्तर पर उनका कोई दफ्तर नहीं होने से जहां बारिश के कारण बंद हो रही सड़कें समय पर नहीं खुल पा रही हैं, वहीं सड़कों का निर्माण कार्य और डामरीकरण गुणवत्तापरक नहीं हो रहा है। इससे परेशान लोगों ने स्थानीय स्तर पर एडीबी का कार्यालय खोलने की मांग की है।
विज्ञापन


भिलंगना क्षेत्र में एडीबी के पास 150 किमी से अधिक लंबाई की दर्जनों सड़कें हैं, जिस पर लंबे समय से मरम्मत और डामरीकरण का कार्य किया जा रहा है। स्थानीय स्तर पर एडीबी का कोई कार्यालय नहीं होने से कार्यदायी संस्था मनमर्जी से कार्य कर गुणवत्ता की अनदेखी कर रही है। जिससे करोड़ों रुपये खर्च कर बनाई जा रही सड़कों का मरम्मत कार्य गुणवत्तापरक नहीं हो पा रहा है।

यही नहीं बरसात में कई जगहों पर सड़क टूटने से एडीबी का कोई इंजीनियर समय पर नहीं पहुंच पा रहा है, जिससे लोगों को घंटों सड़क खुलने का इंतजार करना पड़ रहा है। शिकायत दर्ज करने के लिए ग्रामीणों को 70 किमी दूर मुख्यालय जाना पड़ रहा है।
विज्ञापन


पूर्व प्रमुख धनीलाल शाह, नरेंद्र डंगवाल, शक्ति लाल शाह, शूरवीर लाल, प्रेमलाल त्रिकोटिया, गोविंद बडोनी, लाखीराम तिवाड़ी, प्रमोद बिष्ट आदि ने डीएम से घनसाली में एडीबी का कार्यालय खोलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें