राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के अध्यक्ष चौधरी किरणपाल वाल्मीकि ने नगर निकाय के सफाई कर्मियों की बैठक ली, जिसमें कार्मिकों ने उन्हें आवासीय और अन्य समस्याओं से अवगत कराया।
आयोग अध्यक्ष वाल्मीकि ने उनके गढ़वाल मंडल के दौरे की सूचना के बावजूद निकाय और प्रशासनिक नुमाइंदों की बैठक से अनुपस्थिति पर नाराजगी जताई। उनका कहना है कि सरकार प्रतिमाह 59 लाख रुपये पालिका को देती है, जिसमें से 10 लाख रुपये कार्मिकों की आवासीय व्यवस्था पर खर्च किए जा सकते हैं।
बताया कि शासन से 859 संविदा पर्यावरण मित्रों को नियमित करने के निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होंने निकाय को सफाई कर्मियों का नियमित मेडिकल परीक्षण कराने को कहा है। बताया कि हरिद्वार में 25 अक्तूबर को पर्यावरण मित्र सम्मेलन आयोजित किया जाएगा। उधर, आयोग अध्यक्ष ने स्थानीय वाल्मीकि मंदिर में आयोजित अनुष्ठान में शिरकत की। बैठक में प्रीतम नेगी, शैलेंद्र नौटियाल, संतोष गुसाईं, सभासद राजू भारती, मदन पाल, गीता देवी, मोगा देवी, अनीता, रीता, धनधारी, रणवीर, सुमनपाल, अमरपाल मौजूद थे।