फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पुलिस ने विद्या मंदिर में राष्ट्रभक्ति पर कराई निबंध प्रतियोगिता

Tue, 27 Oct 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नैनबाग/चंबा। राष्ट्रीय एकता दिवस के उपलक्ष्य में टिहरी पुलिस ने सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज नैनबाग में राष्ट्रभक्ति, साइबर सुरक्षा और नशामुक्ति पर निबंध प्रतियोगिता कराई। मॉर्डन स्कूल एकेडमी चंबा में छात्रों को राष्ट्रीय एकता, साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और नशामुक्ति के प्रति जागरूक किया गया।
विज्ञापन

कैंपटी थाना पुलिस की ओर से नैनबाग विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्रों को लौह पुरुष सरदार बल्लभ भाई पटेल की जीवनी, व्यक्तित्व और राष्ट्र के प्रति उनके योगदान की जानकारी दी गई। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। चंबा मॉर्डन स्कूल एकेडमी में छात्रों को गौरा शक्ति पहल, महिला सुरक्षा, साइबर अपराध, नशे के दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया। साइबर ठगी होने पर शीघ्र हेल्पलाइन नंबर 1930 पर संपर्क करें। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें