फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: थर्टी फर्स्ट व नए साल के जश्न में न पड़े खलल, पुलिस ने कसी कमर

विज्ञापन
विज्ञापन
Iयातायात व्यवस्था व सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए बनाई रणनीति
विज्ञापन

I

I
I

Iबर्फबारी के दौरान चंबा-धनोल्टी मार्ग पर एसडीआरएफ के जवान संभालेंगे मोर्चाI

थर्टी फर्स्ट और नए साल के जश्न में खलल न पड़े इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली। यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाएं रोकने के लिए पुलिस ने रणनीति तैयार की है। 31 दिसंबर को दोपहर बाद से जिले के सभी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस जवान मोर्चा संभालेंगे। शराब पीकर वाहन चलाने वालों की निगरानी करने के लिए जिलेभर में 40 एल्कोमीटर से जांच की जाएगी। काणाताल, धनोल्टी क्षेत्र में बर्फबारी की संभावना को देखते हुए सैलानियों की मदद के लिए चंबा-धनोल्टी मार्ग पर एसडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है।

टिहरी जिले के पर्यटक स्थल धनोल्टी, काणाताल, तपोवन, मुनिकीरेती में थर्टी फर्स्ट और नए साल पर पर्यटकों की भीड़ बढ़ने की संभावना को देखते हुए पुलिस तैयारी में जुट गई है। एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर ने बताया कि थर्टी फर्स्ट पर सुरक्षा, यातायात व्यवस्था और सड़क दुर्घटनाएं रोकने के मद्देनजर रणनीति पर काम शुरू कर दिया है।
विज्ञापन




31 दिसंबर को दोपहर बाद से सभी प्रमुख चौराहों और सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात रहेगी। सभी थाना क्षेत्रों में रिर्जव पुलिस लाइन से जवानों की तैनाती कर दी गई है। अभियान के तहत शराब पीकर वाहन चलाने वालों की एल्कोमीटर से जांच की जाएगी। 40 एल्कोमीटर उपलब्ध करा दिए गए हैं।
विज्ञापन


नए साल के दिन थाना प्रभारियों को सुरकंडा, कुंजापुरी और चंद्रबदनी मंदिर के आसपास जाम से निपटने और पार्किंग स्थल चिह्नित करने को कहा गया है। रात 10 बजे बाद डीजे बजाने वालों का चालान किया जाएगा। एसएसपी ने बताया कि धनोल्टी और काणाताल में बर्फबारी के बाद अक्सर सैलानियों के वाहन फंस जाते हैं। इस अव्यवस्था से निपटने के लिए इस बार चंबा-धनोल्टी मार्ग पर एसडीआरएफ की एक अतिरिक्त टीम तैनात की गई है। टीम के पास बर्फ में फंसे वाहनों को खीचने और बर्फ हटाने के उपकरण उपलब्ध है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें