फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे मुख्य अभियंता का रास्ता रोका

विज्ञापन
नरेंद्रनगर के भैंसर्क गांव में धरने पर बैठे ग्रामीणों से वार्ता करते पीएमजीएसवाई के चीफ। - फोटो : NEW TEHRI
विज्ञापन
सात माह से क्षतिग्रस्त हिंडोलाखाल-कंडारी गांव-भैंसर्क मार्ग का निरीक्षण करने पहुंचे पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता को ग्रामीणों के गुस्से का सामना करना पड़ा। ग्रामीणों ने उनका रास्ता रोक दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। ग्रामीणों ने कहा कि कई बार कहने पर भी सड़क की मरम्मत नहीं की जा रही है, जिससे ग्रामीणों को जोखिम उठाकर सफर करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

शनिवार को पीएमजीएसवाई के गढ़वाल मंडल के मुख्य अभियंता रवि प्रताप सिंह सड़क का निरीक्षण करने पहुंचे। इसकी भनक लगते ही ग्रामीण भी वहां धमक गए और उनका रास्ता रोकते हुए धरने पर बैठ गए। भैंसर्क के प्रधान भाग सिंह नेगी ने कहा कि पिछले वर्ष अगस्त माह में बारिश के कारण भैंसर्क गांव के समीप मार्ग क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे फसलों को भी नुकसान हुआ। तब से लगातार सड़क मार्ग की मरम्मत करने की गुहार लगा रहे हैं, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो पा रही है। राजस्व विभाग के कार्मिक क्षतिपूर्ति का आकलन कर खानापूर्ति कर रहे हैं, जिससे काश्तकारों को नुकसान का मुआवजा भी नहीं मिल पाया है। मुख्य अभियंता ने ग्रामीणों को 15 अप्रैल तक छोटे वाहनों के लिए सड़क बनवाने का आश्वासन दिया। कहा कि जल्द मुआवजे का भुगतान भी किया जाएगा। ईई राज्यवर्धन तिवारी ने बताया कि आपदा के तहत सड़क मरम्मत का दो करोड़ 75 लाख का आकलन तैयार कर शासन को भेजा है। चीफ के आश्वासन पर ग्रामीण शांत हुए। इस मौके पर अब्बल सिंह नेगी, पदम सिंह, ममता नेगी, दर्मियान सिंह, ज्ञान सिंह, प्यार सिंह, सुंदर सिंह, नरेंद्र सिंह, मोहन सिंह, मंगल सिंह, कुंवर सिंह, वीर सिंह, राजेंद्र सिंह, सुंदर सिंह और गजेंद्र मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें