फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नामिका निरीक्षण टीम ने परखी शैक्षणिक व्यवस्था

Wed, 07 Oct 2026 06:43 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
कंडीसौड़ (टिहरी)। थौलधार ब्लॉक के जीआईसी कटखेत में दो दिवसीय नामिका निरीक्षण किया गया। निरीक्षण टीम ने स्कूल की शैक्षणिक गतिविधि, स्वच्छता, अभिलेखों का रखरखाव और छात्रों की अन्य गतिविधियों का अवलोकन किया।
विज्ञापन

पैनल अधीक्षक डॉ. सुशील कोटनाला, प्रवक्ता वीरेंद्र सिंह कंडवाल, देवेंद्र सिंह बर्तवाल और अभिलेख निरीक्षक सोहन सिंह राणा शामिल थे। निरीक्षण दल ने कॉलेज की सभी शैक्षणिक, सह शैक्षणिक और अभिलेखीय कार्यों का गहनता से अवलोकन किया। प्रभारी प्रधानाचार्य जितेंद्र बिष्ट ने कहा कि नामिका निरीक्षण दल के सदस्यों का सकारात्मक मार्गदर्शन और बहुमूल्य सुझावों से निश्चित ही छात्रों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलेगी। इस मौके पर एसएमसी अध्यक्ष पार्वती देवी और पीटीए अध्यक्ष सोभन दास आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें