फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: पालिकाध्यक्ष और व्यापार मंडल ने किया चारधाम यात्रियों का स्वागत

Sat, 07 Jun 2025 06:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शासन-प्रशासन से यात्रा को वाया नई टिहरी से संचालित करने की मांग उठाई
विज्ञापन

नई टिहरी। गंगोत्री-यमुनोत्री की यात्रा करने के बाद बदरी-केदार की यात्रा पर जा रहे यात्रियों का एक जत्था पहली बार नई टिहरी पहुंचा। नगर पालिका अध्यक्ष और उद्योग व्यापार मंडल ने यात्रियों को फूल भेंट कर उनका स्वागत किया। पालिकाध्यक्ष ने मास्टर प्लान सिटी में पर्यटन और तीर्थाटन बढ़ाने के लिए बस संचालक कंपनियों और शासन-प्रशासन से चारधाम यात्रा को वाया नई टिहरी से संचालित करने की अपील की है।
पालिकाध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने बताया कि शुक्रवार देर शाम को उत्तर प्रदेश के इटावा-मैनपुरी के 45 यात्रियों का एक जत्था बौराड़ी सामुदायिक मिलन केंद्र में पहुंचा। उन्होंने मास्टर प्लान सिटी की खूबसूरती और यहां के मौसम की सराहना करते हुए बताया कि अतिरिक्त दूरी के कारण टूर एंड ट्रैवल एजेंसी और बस चालक नई टिहरी होकर नहीं आते हैं।
विज्ञापन

पालिकाध्यक्ष ने कहा कि यात्रा नई टिहरी से संचालित करने के लिए संयुक्त रोटेशन व टीजीएमओ बस संचालक कंपनियों से अनुरोध किया था। उनके सहयोग से ही गंगोत्री-यमुनोत्री धाम से दर्शन कर केदारनाथ जाने वाले यात्रियों का एक जत्था शुक्रवार शाम को पहली बार नई टिहरी पहुंचा। उन्होंने कहा कि नई टिहरी में व्यापारिक और पर्यटन गतिविधियां बढ़ाने के लिए इस तरह की पहल जरूरी है। संयुक्त रोटेशन चारधाम यात्रा के पूर्व अध्यक्ष नवीन रमोला ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विज्ञापन

उन्होंने आगे भी यात्रियों को नई टिहरी से भेजने का वादा किया है। यात्रियों के ठहरने के लिए बौराड़ी सामुदायिक मिलन केंद्र में व्यवस्था की गई। शनिवार सुबह सभी यात्री केदारनाथ धाम के लिए रवाना हो गए। यात्री विनीत कुशवाह, राजेश ओझा, अभिलाख आचार्य, अनंत राम, सरोज यादव, नीलम, किरन ओझा ने नई टिहरी के मौसम को बहुत अच्छा बताया। उन्होंने कहा कि वह भविष्य में नई टिहरी और झील में बोटिंग के लिए जरूर आएंगे। इस मौके पर उद्योग व्यापार मंडल के जिला महामंत्री करम सिंह तोपवाल, नागरिक मंच के किशोरी लाल चमोली, संदीप रावत, प्रकाश राणा, प्रदीप रावत और मोहित आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें