फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: धारकोट में कुटीर उद्योग स्थापित करने की पहल

Sat, 07 Jun 2025 05:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वरोजगार के क्षेत्र में कुटीर उद्योग अहम कदम होगा साबित : नेगी
विज्ञापन


लंबगांव (टिहरी)। केंद्र सरकार के सेंट्रल सिल्क बोर्ड की ओर से प्रतापनगर के धारकोट में कुटीर उद्योग स्थापित करने की पहल की गई है। प्रतापनगर के विधायक विक्रम सिंह नेगी ने कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि स्वरोजगार के क्षेत्र में कुटीर उद्योग अहम कदम साबित होगा।
धारकोट गांव में विधायक नेगी और राजकीय महाविद्यालय अगरोड़ा के प्राचार्य डॉ. केएस जौहरी ने कुटीर उद्योग का शुभारंभ कर ग्रामीणों को स्वरोजगार के प्रति जागरूक किया। पहाड़ के लोगों के लिए छोटे-छोट उद्यम रोजगार का बड़ा साधन बन सकते हैं। धारकोट गांव के युवक हरीश नेगी, प्रेम सिंह नेगी ने इसे स्वरोजगार के क्षेत्र में अच्छा कदम बताया है। पहले चरण में क्षेत्र के एससी-एसटी वर्ग के 75 बेरोजगार युवाओं को बुनकर के कार्य का प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरे चरण में सामान्य वर्ग के लोगों को प्रशिक्षित किया जाएगा। बताया कि प्रशिक्षण लेने वाले लोगों को प्रत्येक दिन 150 रुपये मेहनताना दिया जाएगा। कुटीर उद्योग बुनकर समिति के अध्यक्ष श्रीचंद सिंह बजाज, मीरा बजाज, उपाध्यक्ष आरती जुगराण, राज्य समन्वयक के गुरुवंशी ने लोगों को तकनीकी जानकारी देंगे। इस मौके पर सुंदीप जुगराण, हंस फाउंडेशन ब्लॉक समन्वयक अरुणिमा शर्मा आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें