थत्यूड़ के व्यापारियों ने अमर उजाला समाचार पत्र का जताया आभार
घनसाली (टिहरी)। थत्यूड़ बाजार स्थित सुलभ शौचालय में तीन से लटका ताला खुल गया है। अमर उजाला समाचार पत्र ने ने 20 मार्च के अंक में इस खबर को शौचालय में लटका ताला,परेशान शीर्षक से प्रमुखता से प्रकाशित किया था।
वर्ष 2012-13 में 25 लाख की लागत से बने सुलभ शौचालय पर जल संस्थान का पानी के बिल के 75 हजार रुपये का बिल बकाया होन के बाद जल संस्थान शौचालय के पानी का कनेक्शन काट दिया था। खबर प्रकाशित होने के बाद जल संस्थान ने शुक्रवार दोपहर को शौचालय का पानी का कनेक्शन जोड़ दिया। सुभल शौचालय के प्रभारी इंचार्ज धमेंद्र कुमार पांडे ने बताया जल संस्थान ने शौचालय में पानी का कनेक्शन व्यवसायिक दिया गया है, जिससे पानी का बिल अधिक आ रहा है। जबकि चंबा, कंडीसौड़ के सुलभ शौचालय में जल संस्थान घरेलू पानी हिसाब से पानी के बिल भेजता है। उन्होंने जल संस्थान से थत्यूड़ सुलभ शौचालय में पानी के बिल घरेलू कनेक्शन के मुताबिक भेजने की अपील है। थत्यूड़ बाजार के व्यापारी जगत असवाल, कौर सिंह रावत, राय सिंह पंवार, बलदेव सिंह परमार ने खबर प्रकाशित करने के लिए अमर उजाला समाचार पत्र का आभार व्यक्त किया।
जारी