फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां भराड़ी के मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखणीधार ब्लॉक के ग्राम मंदार के मां भराड़ी मंदिर में दुर्गा, श्रीराम, लक्ष्मण, सीता और हनुमान की मूर्ति की स्थापना की गई। इस दौरान मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा की गई और श्रद्धालुओं ने नवनिर्मित मंदिर में हवन, यज्ञ कर खुशी-खुशहाली की कामना की।
विज्ञापन

मंदार में ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों के सहयोग से मां भराड़ी के भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय यज्ञ में आचार्य नागेंद्र दत्त नौटियाल, बिजेंद्र नौटियाल, नंदराम नौटियाल, भागवत भट्ट, अंकित भट्ट, ओमप्रकाश रतूड़ी ने मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा करवाई। ग्रामीणों ने मंदिर में पूजा अर्चना कर भराड़ी के पश्वा से आशीर्वाद लेकर खुशहाली की कामना की। इस मौके पर दर्शन सिंह रमोला, विजयपाल रावत, शेर सिंह रावत, आशा सिंह रावत, नरेश सरांसी, भगवान सिंह राणा, सतीश रावत, किशोर रावत, घुरक सिंह रावत, किशोरी लाल शाह, दिनेश लाल, हरीश दास, हर्ष दास, सुरेंद्र लाल, किशोर सिंह, आनंद रावत, नत्थी सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें