विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण संपन्न करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने पर पुलिस विभाग की ओर से चंबा पुलिस लाइन में बड़ा खाने का आयोजन किया गया। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एनएस नपल्च्याल ने कहा कि चुनाव में सभी पुलिस कर्मियों ने संयम एवं अच्छे व्यवहार का परिचय देते हुए चुनाव संपन्न करवाए।
एसएसपी नपल्च्याल, सीओ हीरा सिंह रौथान, एसडीएम टिहरी चतर सिंह चौहान, धनोल्टी देवेंद्र नेगी, एसओ सुंदरम शर्मा, देवेंद्र चौहान, मोहम्मद अकरम, एनआईयू निरीक्षक एसडी नौटियाल समेत कई अधिकारियों ने जवानों के साथ पंगत में बैठक कर खाना खाया।