फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अंतर महाविद्यालय कबड्डी का खिताब राठ पैठाणी की टीम ने जीता

Tue, 27 Oct 2026 07:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
चंबा (टिहरी) हेमवती नंदन बहुगुणा गढ़वाल केंद्रीय विश्वविद्यालय की अंतर-महाविद्यालय महिला वर्ग कबड्डी प्रतियोगिता का खिताब राठ महाविद्यालय पैठाणी की टीम ने जीता। बिड़ला परिसर श्रीनगर की टीम उपविजेता रही। परिसर निदेशक प्रो. एए बौड़ाई ने प्रतियोगिता की विजेता और उपविजेता टीमों को ट्रॉफी और प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

केंद्रीय विवि के एसआरटी परिसर बादशाहीथौल में आयोजित महिला कबड्डी प्रतियोगिता के पहले मुकाबले में डीएवी पीजी कॉलेज देहरादून ने पौड़ी परिसर को 29- 20 से हराकर सेमीफाइनल में जगह बनाई। दूसरे मुकाबले में एसआरटी परिसर टिहरी ने डीबीएस कॉलेज देहरादून को 42-29 से हराया। पहले सेमीफाइनल में बिड़ला श्रीनगर परिसर ने डीएवी देहरादून को 52-10 से हराकर फाइनल में जगह बनाई।
दूसरे सेमीफाइनल में राठ महाविद्यालय पैठाणी ने मेजबान बादशाहीथौल टिहरी परिसर की टीम को 30-25 से हराकर फाइनल में अपनी जगह पक्की कर दी। प्रतियोगिता के फाइनल मैच में राठ महाविद्यालय पैठाणी की टीम ने बिड़ला परिसर श्रीनगर की टीम को 60-12 से हराकर शानदार विजय प्राप्त कर हासिल कर महिला कबड्डी का खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन

विभागाध्यक्ष प्रो. केसी पेटवाल ने बताया कि विश्वविद्यालय की विजेता 12 सदस्यीय कबड्डी टीम चंडीगढ़ विश्वविद्यालय मोहाली में आयोजित हाेने वाले नॉर्थ जून प्रतियोगिता में प्रतिभाग करेगी। इस मौके पर प्रो. एबी थपलियाल, प्रो. यूएस नेगी, प्रो. शंकर लाल, दर्शन गुसाईं, दुर्गा रावत, अरविंद पंवार, अरविंद नेगी, सुनील बिष्ट मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें