फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कृषि उपज बढ़ाने की दी जानकारी

Thu, 31 Mar 2016 10:05 PM IST
अमर उजाला/नई टिहरी।
विज्ञापन
कृषि मेले में दी जानकारी। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तराखंड औद्यानिकी एवं वानिकी विश्वविद्यालय के कृषि विज्ञान केंद्र रानीचौरी की ओर से आयोजित एक दिवसीय किसान मेला एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी में किसानों को कृषि की उपज बढ़ाने और फसलों पर लगने वाले रोगों से निपटने की जानकारी दी गई। मेले में 392 कृषकों ने प्रतिभाग कर उद्यान एवं कृषि विभाग के स्टॉल का लाभ उठाया।
विज्ञापन


वानिकी महाविद्यालय के प्रेक्षागृह में आयोजित मेले का महाविद्यालय के अधिष्ठाता प्रो. सीएम शर्मा ने शुभारंभ करते हुए कहा कि वैज्ञानिकों की ओर से की जा रही नई खोजों की जानकारी किसानों तक पहुंचना चाहिए। उन्होंने प्रगतिशील किसानों को बीज भी वितरित किए। विश्वविद्यालय के संयुक्त निदेशक प्रसार डॉ. आरजी उपाध्याय ने किसानों को जलवायु परिवर्तन व विश्वविद्यालय में हो रहे प्रसार गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। विश्वविद्यालय के सह निदेशक शोध डॉ. अखिलेश मिश्रा ने सब्जी उत्पादन बढ़ाने और सब्जियों पर लगने वाले रोगों से निपटने की तकनीकी जानकारी दी।

डॉ. अरूण भट्ट, डॉ. अलोक येवले, डॉ. तेजपाल सिंह बिष्ट, ई. कीर्ति कुमारी, डॉ. लक्ष्मी रावत ने प्रगतिशील किसानों को पुरस्कृत करते हुए कहा कि फसलों से संबंधित कोई भी समस्या होने पर परिसर के वैज्ञानिकों को अवगत कराएं। उन्होंने किसानों के सवालों के जवाब भी      दिए। इस मौके पर संदीप तड़ियाल, विनोद रमोला, मनीष कोठारी, उदय तड़ियाल, मंगला नंद डबराल, विजय लक्ष्मी और राखी      तड़ियाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें