फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सरकार मेडिकल कॉलेज पर सकारात्मक निर्णय ले

Wed, 28 Oct 2026 07:10 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी मेडिकल कॉलेज निर्माण संयुक्त संघर्ष समिति के बैनर तले मेडिकल कॉलेज निर्माण की मांग को लेकर बौराड़ी के गणेश चौक में अनिश्चितकालीन धरना और क्रमिक अनशन जारी रहा। क्रमिक अनशन पर बुधवार को वरिष्ठ अधिवक्ता लक्ष्मी प्रसाद बडोनी बैठे। सत्याग्रह आंदोलन कर रहे जीतराम भट्ट तथा धरने पर बैठे राजेंद्र प्रसाद पैन्यूली ने कहा कि मेडिकल कॉलेज निर्माण के आंदोलन को तीन महीने का समय होने वाले हैं।
विज्ञापन

आंदोलन आम जन से जुड़ा मुद्दा है। मेडिकल कॉलेज के निर्माण से टिहरी के उत्तरकाशी के अन्य जिलों के लोगों को इसका लाभ मिलेगा लेकिन सरकार और प्रशासन मामले में काई सकारात्मक निर्णय नहीं ले रहे हैं। उन्होंने सरकार से शीघ्र मेडिकल कॉलेज निर्माण का शासनादेश जारी करने की गुहार लगाई है। इस मौके पर डॉ़ राकेश भूषण गोदियाल, भगवान सिंह रावत, शीला पैन्यूली, कमल सिंह महर, टीकम सिंह चौहान, भरत सिंह रावत, शिवराज सजवाण, संदीप रावत, कुशाल सिंह नेगी, भगवान देई तोपवाल, राहुल बुटोला आदि मौजूद थे। संवाद

समूण फाउंडेशन ने छात्रों को बांटी निशुल्क यूनिफार्म
थत्यूड़(टिहरी)। जौनपुर ब्लॉक के सकलाना क्षेत्र में समूण फाउंडेशन ने शिक्षा सहयोग पहल के तहत विभिन्न स्कूलों में विद्यार्थियों को निशुल्क यूनिफार्म वितरित की। बुधवार को फाउंडेशन ने प्राथमिक विद्यालय धनोल्टी गोठ खेतु, जमठियाल गांव, ताल, भैसवाड, सैण में 64 छात्र छात्राओं को निशुल्क यूनिफार्म वितरण किया गया। समूण फाउंडेशन के सदस्य जेपी चमोली ने बताया कि संगठन शिक्षा को प्रोत्साहित करने का लगातार प्रयास कर रहा है। कहा कि हर बच्चे को सीखने व आगे बढ़ने के अवसर मिलना जरूरी हैं। ग्रामीणों ने समूण फाउंडेशन के संस्थापक विनोद जेठूडी का आभार जताया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें