फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: मेडिकल कॉलेज निर्माण की समय सीमा तय करे सरकार

Sat, 29 Aug 2026 05:07 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। टिहरी में मेडिकल कॉलेज निर्माण करने की मांग को लेकर संयुक्त संघर्ष समिति के बैनरतले लोग 14वें दिन क्रमिक धरने पर बैठे रहे। धरना स्थल पर हुई बैठक में आंदोलनरत लोगों ने कहा कि मेडिकल कॉलेज केवल घोषणा तक सीमित नहीं रहना चाहिए। सरकार से मेडिकल कॉलेज निर्माण की समयसीमा, प्रस्तावित भूमि और भूमि हस्तांतरण की स्थिति स्पष्ट करने की मांग की है।
विज्ञापन

शनिवार को गणेश चौक बौराड़ी में धरना स्थल पर हुई बैठक में कांग्रेस के शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि सरकार को अब स्पष्ट करना चाहिए कि टिहरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना कब तक की जाएगी। पूर्व में दो मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज निर्माण की घोषणा कर चुके हैं, लेकिन इसके बाद भी धरातल पर कोई ठोस कार्रवाई की नहीं की जा रही है।
मेडिकल कॉलेज के लिए प्रस्तावित भूमि कितनी है और यह भूमि कब तक संबंधित विभाग के नाम दर्ज होगी। इसकी भी सरकार को स्थिति स्पष्ट करनी चाहिए। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव राकेश राणा ने कहा कि जनता की भावनाओं को देखते हुए मेडिकल कॉलेज का निर्माण जिला मुख्यालय नई टिहरी के आसपास ही जल्द शुरू किया जाना चाहिए।
विज्ञापन

पूर्व जिला पंचायत सदस्य जीतराम भट्ट ने जिला अस्पताल बौराड़ी को मेडिकल कॉलेज का बेस अस्पताल बनाने की मांग दोहराई। कहा जिला अस्पताल को बेस अस्पताल के रूप में विकसित करने से मेडिकल कॉलेज के लिए जरूरी कई संसाधन पहले से उपलब्ध हैं। धरना देने वालों में मुर्शरफ अली, किशन सिंह रावत, शंभु सिंह भंडारी, डॉ. विक्रम सिंह कठैत, देवेंद्र नौडियाल, हरेंद्र तोपवाल, नवीन सेमवाल, बलवीर कोहली, दिलशाद, गंगा भगत सिंह नेगी, लखवीर सिंह चौहान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें