फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार कर रही तीर्थाटन और पर्यटन को प्रोत्साहन देने का कार्य : ठाकुर

Sat, 29 Nov 2025 06:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर बोले, सड़क, हवाई और रोपवे सेवाओं का किया जा रहा विस्तार
विज्ञापन

नई टिहरी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता नवीन ठाकुर ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार तीर्थाटन व पर्यटन को बढ़वा देने के लिए सड़क, हवाई और रोपवे सेवाओं का विस्तार करने का ऐतिहासिक कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का उत्तराखंड को बड़ा सहयोग है। प्रदेश में केंद्रीय योजनाओं में दो लाख करोड़ के विकास कार्य चल रहे हैं।
भाजपा कार्यालय में पत्रकार वार्ता में प्रदेश प्रवक्ता ठाकुर ने कहा कि केदारनाथ-बदरीनाथ को मास्टर प्लान के तहत तैयार किया जा रहा है जिससे आने वाले सालों तीर्थाटन तेजी से बढ़ेगा। धामों को सड़क, हवाई मार्ग व रोपवे से जोड़ने का काम किया जा रहा है जिससे आने वाले सालों में पर्यटकों व तीर्थ यात्रियों की संख्या छह गुना बढ़ जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

यमुनोत्री व हेमकुंड में भी रोपवे का काम किया जा रहा है। ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल लाइन 2027 में पूरी होने के आसार हैं। इसके बनने से पर्यटन तो बढ़ेगा ही साथ में आपदा के दौरान राहत कार्य में रेल लाइन बेहतर परिणाम देगी। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष उदय सिंह रावत, पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री बलवंत रावत, पूर्व ब्लॉक प्रमुख जगदंबा रतूड़ी, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष तौफीक अहमद, जिला मीडिया प्रभारी राजेंद्र डोभाल, जिला मंत्री सोहन चौहान, असगर अली, शीशराम थपलियाल, शांति खंडूड़ी, रविशंकर आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें