फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सरकार घर पहुंचकर कर रही समस्याओं का समाधान

Fri, 26 Dec 2025 06:27 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पांगरखाल, दल्ला और भवान में लगाया गया बहुद्देश्य शिविर
विज्ञापन

नई टिहरी। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जीआईसी पांगरखाल, दल्ला न्याय पंचायत के जीआईसी रगड़ी और जौनपुर ब्लॉक के जीआईसी भवान में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया जिसमें लोगों को केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं की जानकारी देने के साथ ही उनकी समस्याओं का निराकरण किया गया।
जीआईसी पांगरखाल में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय ने कहा कि धामी सरकार ने जन हित में अधिकारियों को जन के द्वार जाकर समस्याओं का समाधान करने को कहा है। शिविर की अध्यक्षता करते हुए डीएफओ पुनीत तोमर ने वनाग्नि रोकथाम, जंगली जानवरों से सुरक्षा के उपाय की जानकारी दी। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सुमन सजवाण, एसडीएम संदीप कुमार, बीडीओ जाकिर हुसैन, दर्शनी देवी, सुमित्रा देवी, गीता देवी मौजूद थे।
विज्ञापन

भिलंगना में दल्ला न्याय पंचायत के जीआईसी रगड़ी में एसडीएम कल्पेश नौडियाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में आई 25 शिकायतों में चार का मौके पर निस्तारण किया गया। प्रमाणपत्र बनाने के लिए 158 आवेदन किए गए। उधर, थत्यूड़ के जीआईसी भवान में आयोजित शिविर में मुख्य अतिथि विधायक प्रीतम सिंह पंवार ने कहा कि सरकार गांव पहुंचकर एक छत के नीचे समस्याओं का समाधान कर रही है। डीएम नीतिका खंडेवाला ने अधिकारियों को मौके पर ही समस्याओं का निस्तारण करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीडीओ अर्जुन सिंह रावत ने कहा की शिविर में 72 शिकायतें दर्ज हुई है। शिविर में 30 हजार रुपये के कृषि यंत्र 80 प्रतिशत अनुदान पर दिए गए। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख सीता पंवार,एसडीएम नीलू चावला, जिला पंचायत सदस्य ममता रावत, सविता देवी, सनवीर बेलवाल, जगमोहन चौहान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें