फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर गांव को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य : धनै

Thu, 06 Oct 2016 09:35 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
पर्यटन, चिकित्सा शिक्षा एवं युवा कल्याण मंत्री दिनेश धनै ने टिहरी विधानसभा के जाखणीधार क्षेत्र में 290.55 लाख की चार योजनाओं का शिलान्यास किया।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार को पर्यटन मंत्री ने जाखणीधार ब्लॉक मुख्यालय टिपरी में 108.55 लाख की लागत से बनने वाले ब्लॉक कार्यालय भवन का शिलान्यास किया। उन्होंने भवन निर्माण गुणवत्ता के साथ तय समय पर पूरा करने के निर्देश दिए।

चिकित्सा शिक्षा मंत्री ने कैंथोली-नैखरी-चंद्रबदनी दो किमी लागत 81 लाख, कैंथोली-घोघस एक किमी लागत 66 लाख का शिलान्यास करते ही कार्य भी शुरू करवा दिया है। उन्होंने ग्राम्य विकास विभाग के माध्यम से मेरा गांव मेरी सड़क योजना के तहत कफलना मुख्य मार्ग से अंद्रेठी गांव तक एक किमी लागत 35 लाख का निर्माण कार्य भी जल्द शुरू करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन


पर्यटन मंत्री ने कहा कि सरकार ने उत्तराखंड के हर गांव को सड़क से जोड़ने का लक्ष्य तय किया है। मोटर मार्गों का शिलान्यास करने के साथ ही निर्माण कार्य भी शुरू कराया गया है। सीडीओ आशीष भटगाईं ने बताया कि भवन के भूतल में सात कार्यालय कक्ष और प्रथम तल में तीन कक्ष एवं एक बैठक सभागार बनाया जाएगा।
विज्ञापन


इस मौके पर ईई ग्रामीण विकास विभाग केबी थपलियाल, रघुभाई जड़धारी, प्रधान रूप सिंह नेगी, मोविन वेग, प्रेम सिंह नेगी, राजपाल वर्मा, एई अजय काला, एबीडीओ बीर सिंह राणा, बलबीर नेगी, यशपाल पंवार, बीर सिंह पंवार आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें