बड़कोट। मानव भालू संघर्ष की दृष्टि से संवेदनशील गांव में अपर यमुना वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर ने ग्रामीणों के साथ गोष्ठी का आयोजन किया जिसमें ग्रामीणों को मानव वन्यजीव संघर्ष न्यूनीकरण संबंधी जन जागरूकता किया।
प्रभागीय वनाधिकारी रविंद्र पुंडीर के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने राना, दागुणगांव, दर्बिल, खरसाली, बीफ, निषणी एवं पिंडकी मदेश के ग्राम प्रधानों एवं ग्रामीणों के साथ मानव वन्य जीव संघर्ष संबंधी समस्याओं को लेकर चर्चा की। वन क्षेत्राधिकारी यमुनोत्री रेंज आशीष नौटियाल ने जनप्रतिनिधियों से अपील की ग्रामीणों में अपने स्तर से मानव वन्यजीव संघर्षं न्यूनीकरण सम्बन्धी जन जागरूकता फैलाएं तथा क्षेत्रीय स्तर पर वन कर्मियों द्वारा किये जा रहे प्रयासों में उनका सहयोग करें।
इस दौरान पूर्व विधायक केदार सिंह रावत ने वन विभाग द्वारा आयोजित गोष्ठी को सराहनीय पहंल बताते हुए मानव वन्य जीव संघर्ष घटनाओं की रोकथाम के लिए विचार रखे। संवाद