फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फीडबैक जुटाने में बीता प्रत्याशियों का पहला दिन

Thu, 16 Feb 2017 10:35 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई टिहरी।
विज्ञापन
घनसाली से निर्दलीय प्रत्याशी धनीलाल शाह समर्थकों के साथ चर्चा करते हुए। - फोटो : amar ujala.
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव मतदान निपटने के बाद बृहस्पतिवार को पहला दिन प्रत्याशियों ने पारिवारिकजनों, समर्थकों के बीच बिताया। इस दौरान उन्होंने मतदान की फीड बैक ली, कुछ प्रत्याशी सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी प्रमुखता से शामिल हुए।
विज्ञापन


करीब पखवाड़ेभर की थका देने वाली चुनावी दौड़भाग और जीत के लिए पर्याप्त मत जुटाने की चिंता से बृहस्पतिवार को अधिकांश प्रत्याशी मुक्त दिखे। नरेंद्रनगर से भाजपा उम्मीदवार सुबोध उनियाल कुम्हारखेड़ा, गजा के गैंडगांव में आयोजित समारोहों में शामिल हुए। कांग्रेस प्रत्याशी हिमांशु बिजल्वाण ने ढालवाला कार्यालय में कार्यकर्ताओं से चुनावी चर्चा की। निर्दलीय प्रत्याशी ओम गोपाल रावत ने परिवार व चुनाव कार्यालय में दिन बिताया।

टिहरी से निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश धनै ने समर्थकों से चुनावी रुझान पर चर्चा की। प्रतापनगर के कांग्रेस प्रत्याशी विक्रम नेगी ने अपने गांव खांड में परिवार के बीच बिताया। निर्दलीय राजेश्वर पैन्यूली ने लोगों से संपर्क कर चुनाव में सहयोग के लिए धन्यवाद दिया। घनसाली विस के कांग्रेस प्रत्याशी भीमलाल आर्य ने गांव रगड़ी में व भाजपा प्रत्याशी शक्तिलाल शाह ने मूलगढ़ व घनसाली में कार्यकर्ताओं से चुनाव की फीडबैक लिया।
विज्ञापन


निर्दलीय प्रत्याशी धनीलाल शाह ने घनसाली में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर चुनाव संबंधी चर्चा की। धनोल्टी के भाजपा प्रत्याशी नारायण सिंह राणा अपने गांव चिलामू से सुबह देवांशी स्पोर्ट्स कालेज में बच्चों से मुलाकात की व नैनबाग भाजपा कार्यालय में कार्यकर्ताओं से बैठक की। निर्दलीय प्रीतम पंवार अपने गांव थान भवान में जुटे समर्थकों के साथ चुनावी चर्चा की। कांग्रेस प्रत्याशी मनमोहन मल्ल अपने गांव भंगार से कई दिनों बाद मसूरी स्थित पालिका कार्यालय पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें