फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घायल बच्चे के परिजनों ने आरोपी से बताया जान का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
क्रिकेट खेल रहे बच्चे पर फायर कर उसे घायल करने के आरोपी व बगैर लाइसेंस के बंदूक रखने वाले को जेल भेज दिया गया है। वहीं घायल बच्चे के परिजनों ने आरोपी पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार 13 फरवरी को बाल गंगा तहसील के भेटी गांव में साथियों के साथ क्रिकेट खेल रहे महेश पर फायर कर घायल करने के आरोपी रामलाल निवासी भेटी और बगैर लाइसेंस के बंदूक रखने वाले विजय कंडारी को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया है, लेकिन घटना से सहमे घायल मासूम के परिजन आरोपी के परिवार से भयभीत हैं। बंदूक के छर्रे लगने से घायल महेश के ताऊ व पूर्व प्रधान रामलाल शाह ने बताया कि आरोपी रामलाल की पत्नी और भाई भी उनसे रंजिश रखते हैं और उन्होंने कई बार उन्हें जान से मारने की धमकी दी है। पूर्व प्रधान ने कहा कि वह शीघ्र ही राजस्व पुलिस से संपर्क कर सुरक्षा की गुहार लगाएंगे। पूर्व प्रधान ने बताया कि एम्स के डाक्टर ने महेश को अब खतरे से बाहर बताया है। इस बाबत तहसीलदार राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि कोई तहरीर आने पर ही अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें