फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गर्मी के साथ मजरूवाल गांव में गहराया पेयजल संकट

Mon, 16 Mar 2026 06:08 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
आपदा में क्षतिग्रस्त लाइन की मरम्मत नहीं होने से हो रही है दिक्कत
विज्ञापन

ग्रामीणों ने की कांगुड़ा से पंपिंग योजना का निर्माण शुरू करने की मांग
कंडीसौड़ (टिहरी)। गर्मी के साथ ही थौलधार ब्लॉक के मजरूवाल गांव में पानी का संकट गहराने लगा है। नियमित रूप से पानी की आपूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को पानी के लिए भटकना पड़ रहा है। समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने कांगुड़ा से पंपिंग योजना का निर्माण करने की मांग की है।
गुसाईं पट्टी के मजरूवाल में लगभग 120 परिवार निवासरत हैं। बीते अगस्त में आपदा से पाइप लाइन जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गई थी। मरम्मत कार्य पूरा होने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हो पाया है। त्याडा नामे तोक से गांव के लिए पेयजल लाइन बनाई गई है। इसी स्रोत से बगोडी, नौली आदि गांवों को भी पानी की आपूर्ति की जाती है। इन दिनों स्रोत पर पानी कम होने से इसका सबसे अधिक असर मजरूवाल गांव पर पड़ रहा है।
विज्ञापन

जिला पंचायत सदस्य सुनील जुयाल, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी सबल सिंह चौहान ने बताया कि पानी की आपूर्ति कम होने से सभी घरों तक पानी नहीं पहुंच रहा है। ऐसी स्थिति में लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है। अधिक गर्मी बढ़ने पर समस्या और अधिक गंभीर हो सकती है। प्रेमलाल जुयाल का कहना है कि स्थानीय लोग वर्षों से कांगुड़ा से पंपिंग योजना बनाने की मांग कर रहे हैं। कांगुड़ा में पर्याप्त पानी है। पंपिंग योजना बनने से गुसाईं पट्टी के अधिकांश गांवों को पर्याप्त पानी मिल सकता है।
विज्ञापन



मजरूवाल गांव की पेयजल लाइन अगस्त की आपदा से क्षतिग्रस्त हो गई थी। टैंक मरम्मत का कार्य पूरा हो चुका है। कुछ दिन पहले तक मजरूवाल गांव में नियमित पानी आ रहा था। स्रोत पर कुछ ओर मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। गांव जाकर समस्या का समाधान कर लिया जाएगा।
-राजवीर सिंह राणा, अवर अभियंता, जल संस्थान कंडीसौड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें