फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सौंदकोटी गांव में शादी-ब्याह में शराब पर पूर्ण प्रतिबंध

Sun, 15 Mar 2026 07:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम समाज सुधार समिति में सुनीता देवी अध्यक्ष, उत्तम सिंह सचिव
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा (टिहरी)। सौंदकोटी गांव भी शराबबंदी की मुहिम में शामिल हो गया। ग्राम पंचायत की बैठक में शादी-विवाह, धार्मिक व मांगलिक कार्यक्रमों में शराब और बीयर पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव पारित किया गया। नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवार पर 11 हजार रुपये का जुर्माना और बहिष्कार करने का निर्णय लिया गया। निगरानी के लिए ग्राम समाज सुधार समिति का गठन किया गया। सुनीता देवी समिति की अध्यक्ष और उत्तम सिंह सचिव चुने गए।
सौंदकोटी गांव में ग्राम प्रधान मंगल सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई बैठक में ग्रामीणों ने नशे की बढ़ती प्रवृत्ति और उससे उत्पन्न होने वाली समस्याओं पर चर्चा की। कहा कि युवा पीढ़ी के भविष्य के लिए शराब पर प्रतिबंध लगाना जरूरी है। बैठक में निर्णय लिया किं शादी-विवाह, मुंडन सहित अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में शराब और बीयर पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवाह समारोह में डीजे रात 12 बजे बंद कर दिया जाएगा। शराब पीकर गांव में शोर-शराबा, गाली-गलौज करने वाले के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। नियमों का उल्लंघन करने वाले परिवार पर 11 हजार रुपये का जुर्माना और बहिष्कार किया जाएगा। शराब नहीं संस्कार अभियान के संयोजक सुशील बहुगुणा ने ग्राम पंचायत के फैसले को स्वागतयोग्य बताया। ग्राम समाज सुधार समिति में सुदर्शन सिंह उपाध्यक्ष, संगीता देवी को उप सचिव, मनोज सिंह को कोषाध्यक्ष चुना गया। सुजान सिंह, वीणा देवी, ममता देवी सुनील नेगी, बबलू सिंह, भगत लाल को सदस्य बनाया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें