फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: जिले के स्वास्थ्य केंद्रों को जल्द मिलेंगे 19 नए पैरामेडिकल कर्मी

Wed, 24 Jun 2026 06:51 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
लैब टेक्नीशियन, स्टाफ नर्स और फिजियोथेरेपिस्ट की नियुक्ति से लोगों को मिलेगी राहत
विज्ञापन

नई टिहरी। जिले के दूरस्थ प्राथमिक और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर होने की उम्मीद जगी है। स्वास्थ्य विभाग ने 19 पैरामेडिकल एवं अन्य पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है। चयनित अभ्यर्थियों को 30 जून तक संबंधित अस्पतालों पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
जिले के दूर-दराज स्वास्थ्य केंद्रों में डॉक्टरों, पैरामेडिकल कर्मियों, स्टाफ नर्सों और अन्य कर्मचारियों की कमी लंबे समय से बनी हुई है। इसके चलते मरीजों को जांच और उपचार के लिए जिला अस्पताल बौराड़ी या फिर ऋषिकेश, देहरादून का रुख करना पड़ता है। विशेष रूप से लैब टेक्नीशियन की कमी के कारण कई केंद्रों पर खून सहित अन्य जरूरी जांचें नहीं हो पा रही थी।
विज्ञापन

स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए विभाग ने सात लैब टेक्नीशियन, पांच स्टाफ नर्स, तीन फिजियोथेरेपिस्ट, एक जिला कार्यक्रम प्रबंधक (डीपीएम), एक ब्लॉक आशा समन्वयक, एक रेफ्रिजरेटर मैकेनिक तथा राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक टीबी लैब टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर ली है।
विज्ञापन

नई नियुक्तियों के तहत कर्मचारियों की तैनाती सीएचसी चौड़, कंडीसौड़, पीएचसी हलेथ, सत्यों, मगरों समेत अन्य दुर्गम स्वास्थ्य केंद्रों में की गई है। नए नियुक्तियां होने से जांच सुविधाओं का विस्तार होने के साथ मरीजों को स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिलने की उम्मीद जगी है। इस बाबत सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बताया कि सभी नई नियुक्तियां दुर्गम स्वास्थ्य केंद्रों में की गई हैं, जहां जांच संबंधी उपकरण पहले से उपलब्ध हैं। चयनित अभ्यर्थियों को 30 जून तक अपने-अपने कार्यस्थलों पर ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें