फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नए वित्त वर्ष में बीसूका में जिले को फिर मिलना चाहिए प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नई टिहरी/कंडीसौड़। बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला ने अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने योजनाओं को धरातल पर उतारने के लिए आपसी समन्वय बनाकर कार्य करने को कहा। उन्होंने बीस सूत्री कार्यक्रम में टिहरी जिले को पहला स्थान मिलने पर डीएम मयूर दीक्षित, सीडीओ और उनकी पूरी टीम के कार्य की सराहना करते हुए बधाई दी। कहा कि नए वित्तीय वर्ष में भी इसी लगन और मेहनत से कार्य करें।
जिला सभागार में आयोजित बैठक में बीसूका के प्रदेश उपाध्यक्ष ज्योति गैरोला का विधायक धनोल्टी प्रीतम पंवार और डीएम मयूर दीक्षित ने स्वागत कर इस कार्यक्रम के तहत की गई प्रगति से अवगत कराया। उपाध्यक्ष गैरोला ने विभागों की सफलता की कहानियों को फोटोग्राफ सहित सूचना विभाग को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। कहा कि बीसूका के तहत ब्लॉक स्तर पर भी रैंकिंग होनी चाहिए।
विज्ञापन

सीडीओ मनीष कुमार ने प्रगति रिपोर्ट बताई। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजेश नौटियाल, बीसूका के जिला उपाध्यक्ष दिनेश डोभाल, ब्लॉक प्रमुख जाखणीधार सुनीता देवी, भिलंगना बसुमति घणाता, चंबा शिवानी बिष्ट, भाजपा महामंत्री उदय रावत, डीडीओ सुनील कुमार मौजूद थे।
विज्ञापन

दूसरी ओर, बीस सूत्री कार्यक्रम के उपाध्यक्ष ज्योति प्रसाद गैरोला के कंडीसौड़ पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने उनका जोरदार स्वागत किया। स्थानीय लोगों ने उन से कंडीसौड़ में बंद पडे़ आईटीआई का संचालन शुरू करने, सागडिया नामे तोक मेें पुल निर्माण करने, जसपुर क्षेत्र में संस्कृत महाविद्यालय खोलने, छाम-बैल्डोगी में झूला पुल निर्माण करने की मांग को लेेकर ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर मंडलाध्यक्ष रामचंद्र खंडूरी, महामंत्री राजेंद्र जुयाल, केसर सिंह मंद्रवाल, भगवती प्रसाद सेमवाल, उपाध्यक्ष बुद्धि सिंह गुसाईं, व्यापार मंडल अध्यक्ष सुमर सिंह पंवार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें