नई टिहरी। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर डीएम मयूर दीक्षित ने बैठक की। कहा कि जिला मुख्यालय पर राज्य स्थापना दिवस समारोह में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद राज्य आंदोलनकारियों के परिजनों, चिह्नित आंदोलनकारियों को आमंत्रित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने, कार्यक्रम स्थल व मंच व्यवस्था, विभागीय स्टॉल, साफ-सफाई, प्रभात फेरी, सांस्कृतिक कार्यक्रम को लेकर भी अधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। बताया कि मुख्य कार्यक्रम प्रताप इंटर कॉलेज प्रांगण बौराड़ी में कराया जाएगा। सात से 10 नवंबर तक जिले के मुख्य राजकीय भवनों को एलइडी बल्ब के माध्यम से प्रकाशमान किया जाएगा। नौ नवंबर को स्कूली छात्रों की ओर से प्रभारी फेरी निकाली जाएगी। इस मौके पर एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर, सीडीओ मनीष कुमार, बीडीओ आशिमा गोयल आदि मौजूद थे। संवाद