फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गणना कार्य के लिए शिक्षकों को कार्यमुक्त करे विभाग

Sat, 25 Apr 2026 03:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने डीएम को ज्ञापन देकर बताई समस्याएं
विज्ञापन

नई टिहरी। उत्तरांचल स्टेट प्राइमरी टीचर्स एसोसिएशन ने जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और भवन गणना में नियुक्त शिक्षकों को कार्यमुक्त करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि शिक्षकों को स्कूल समय के बाद गणन कार्य संपादित करने के निर्देश दिए गए हैं जबकि यह कार्य स्कूल समय के बाद करना संभव नहीं हो पाएगा।
जनगणना के प्रथम चरण मकान सूचीकरण और भवन गणना में नियुक्त शिक्षकों ने विभागीय अधिकारियों के प्रति खासी नाराजगी जताई है। टीचर्स एसोसिएशन ने डीएम को दिए ज्ञापन में बताया कि गणना कार्य में नियुक्त शिक्षकों को विभागाध्यक्ष कार्यमुक्त नहीं कर रहे हैं। शिक्षकों को स्कूल के समयोपरांत गणना कार्य संपादित करने को कहा जा रहा है जबकि गणना कार्य 25 अप्रैल से 24 मई 2026 तक सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक संपादित किया जाना है।
विज्ञापन

इस स्थिति में उन्हें गणना कार्य के लिए कार्यमुक्त नहीं किया जाता है तो स्कूल समय के बाद गणना कार्य करने पर कार्य समय से संपादित होना संभव नहीं है। जबकि कई शिक्षकों को गणना कार्य स्कूल से दूर के गांव आवंटित किए गए हैं। एसोसिएशन ने बताया कि कई स्कूलों से दोनों शिक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है। दोनों शिक्षक गणना कार्य में जाते हैं तो स्कूल बंद करना पड़ेगा।
विज्ञापन

टीचर्स एसोसिएशन ने डीएम को समस्याओं से अवगत कराते हुए गणना कार्य में नियुक्त शिक्षकों को स्कूलों से कार्यमुक्त करने और दो शिक्षकों में से एक शिक्षक की ही ड्यूटी लगाने की मांग की है। ज्ञापन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष रविंद्र खाती, मंत्री मंगत नेगी, उपाध्यक्ष दीपिका आर्य,मुकेश चमोली, जीपी भट्ट, विजय कुमार, इंदिरा देवी, सतीश थपलियाल के हस्ताक्षर हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें