फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: कांग्रेस और उक्रांद ने भाजपा सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन

Wed, 24 Dec 2025 05:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी का पुतला फूंका
विज्ञापन

नई टिहरी/ लंबगांव। अंकिता हत्याकांड के मामले में एक वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस व उक्रांद ने भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन कर कथित वीआईपी पर कार्रवाई करने की मांग की है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने बौराड़ी साईं चौक और लंबगांव में शहीद स्मारक पर भाजपा सरकार और वीआईपी का पुतला फूंका। पुतला दहन करते हुए यूकेडी ने कहा कि जब तक पहाड़ की बेटी को न्याय नहीं मिल जाता तब तक उक्रांद चुप नहीं बैठेगी।
बौराड़ी साईं चौक पर एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार ने कहा कि सोशल मीडिया में जो वीडियो वायरल हो रहा है। उसमें अंकिता हत्याकांड में शामिल वीआईपी का नाम सामने आया है लेकिन भाजपा सरकार ने अभी तक उस वीआईपी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेसियों ने हत्याकांड में शामिल वीआईपी को फांसी देने की मांग की। साईं चौक पर पुतला दहन में शामिल उक्रांद ने भी भाजपा सरकार और वीआईपी के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की मांग की है। पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस शहर अध्यक्ष कुलदीप पंवार, प्रदेश प्रवक्ता शांति प्रसाद भट्ट, पूर्व जिलाध्यक्ष राकेश राणा, देवेंद्र नौडियाल, मुर्शरफ अली, गबर सिंह रावत, वीर सिंह गुनसोला, गंभीर सिंह जयाड़ा, वीरेंद्र दत्त और मुर्तजा वेग के अलावा यूकेडी के जिलाध्यक्ष डीडी पंत, मनीष सकलानी, प्रमिला रावत, विमला बहुगुणा, सुमित रावत, केंद्रपाल तोपवाल और धर्मवीर गुसाईं आदि शामिल थे। उधर, लंबगांव में किए गए पुतला दहन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुरारीलाल खंडवाल,ब्लॉक अध्यक्ष राकेश थलवाल, सब्बल सिंह राणा, धूम सिंह रांगड़, शिव सिंह पोखरियाल, त्रेपन सिंह रावत और ज्ञान सिंह रावत आदि शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें