फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नकोट आईटीआई 11 वर्षों से किराये के कमरों में हो रहा संचालित

Wed, 24 Dec 2025 05:18 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
स्वीकृत ट्रेडों का संचालन नहीं होने से क्षेत्र के युवाओं को भुगतना पड़ रहा खमियाजा
विज्ञापन


नई टिहरी। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) नकोट करीब 11 वर्षों से किराये के कमरों में संचालित हो रहा है। भवन और अन्य संसाधनों के अभाव में सभी स्वीकृत ट्रेड संचालित न होने से तकनीकी शिक्षा लेने वाले युवाओं को इसका खमियाजा भुगतना पड़ रहा है।

चंबा ब्लॉक के नकोट कस्बे में क्षेत्र के युवाओं को तकनीकी शिक्षा देने के लिए वर्ष 2014 में आईटीआई की स्वीकृत मिली थी जिसमें इलेक्ट्रिशियन, वेल्डर और फिटर ट्रेडों की स्वीकृत मिली थी। 11 वर्ष बीतने के बाद भी संस्थान को अपना भवन नहीं मिल पाया है। भवन के अभाव में संस्थान में स्वीकृत इलेक्ट्रिशियन और वेल्डर के ट्रेडों की पढ़ाई नहीं हो पा रही है।
विज्ञापन

संस्थान में मात्र फिटर ट्रेड की पढ़ाई हो पा रही है। स्थानीय निवासी मोर सिंह धनोला, चतर सिंह धनोला, दौलत मखलोगा, विक्रम सिंह ने बताया कि नकोट में आईटीआई खुले एक दशक से अधिक का समय हो गया है लेकिन भवन न बनने के कारण संस्थान में शिक्षकों और संसाधनों का अभाव बना है। क्षेत्र के युवाओं को फिटर को छोड़कर अन्य ट्रेडों की पढ़ाई के लिए 25-30 किमी दूर चंबा और नई टिहरी के आईटीआई में जाना पड़ता है। युवा लंबे समय से संस्थान में कंप्यूटर एप्लिकेशन (कोपा) विषय के संचालन की मांग कर रहे हैं लेकिन संस्थान में कोपा की स्वीकृति नहीं मिल पाई है। फिटर ट्रेड में शिक्षक उपनल के माध्यम से कार्यरत है जिसमें 13 छात्रों ने प्रवेश लिया हुआ है। बताया आईटीआई के नकोट कस्बे से तीन किमी़ दूर फैगुल गांव के समीप वर्ष 2018 में प्रशासन ने 11 नाली से अधिक भूमि उपलब्ध करवाई है लेकिन एक दशक के बाद भी भूमि पर निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है।
विज्ञापन




नकोट आईटीआई के निर्माण के एनपीसीसी कंपनी को कार्यदायी संस्था बना गया है। भूमि का स्थलीय निरीक्षण कर भवन का नक्शा संयुक्त निदेशक के यहां से पास हो चुका है। संस्थान की डीपीआर तैयार की जा रही है। स्वीकृत मिलते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।

पल्लवी, नोडल अधिकारी आईटीआई नकोट।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें