फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: न्यूनतम संसाधनों में अधिकतम विकास के बारे में बताया

Wed, 31 Dec 2025 06:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न
विज्ञापन

नई टिहरी। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत करने हेतु न्याय पंचायत बिरोगी के अंतर्गत ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्यों का पांच दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न हो गया। प्रशिक्षण में न्यूनतम संसाधनों में गांवों में अधिकतम विकास पर जानकारी दी गई।
चंबा के नगर पंचायत गजा स्थित बारातघर में न्याय पंचायत बिरोगी के 15 गांवों के ग्राम प्रधानों और वार्ड सदस्य प्रशिक्षण में शामिल हुए। जिला पंचायत राज अधिकारी एमएम खान ने कहा कि प्रशिक्षण का मुख्य उद्देश्य विकसित भारत के साथ विकसित पंचायतों का निर्माण करना शामिल है। पंचायती राज व्यवस्था को मजबूत बनाने के साथ गांव के जनप्रतिनिधियों को ग्रामीण क्षेत्रों में विकास की गति को आगे बढ़ना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम पंचायत अधिकारी गजा आजाद वीर, महिला बाल उत्थान समिति की अध्यक्ष सुनीता नौटियाल, मुख्य प्रशिक्षक राजीव रंजन ने पंचायती राज अधिनियम 1993, सतत विकास के 17 लक्ष्य, 15 वें वित्त, वित्तीय संस्थान, जीपीडीपी, सतत विकास लेखा परीक्षा, लक्ष्यों के स्थानीकरण सहित पंचायती राज से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों और कार्यों का प्रशिक्षण देने के साथ जानकारी दी। इस मौके पर जयवीर धनाई, अनूप,जयेंद्र चौहान, विशन देई, पूजा असवाल, नंदनी चौहान, रामप्यारी देवी, भगवानी देवी, शूरवीर लाल, सुनीता नेगी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें