फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: अटल ने विशेष पैकेज के साथ दिया अलग राज्य का दर्जा

Wed, 31 Dec 2025 06:35 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शताब्दी पर भाजपा की ओर से आयोजित किया गया अटल स्मृति सम्मेलन
विज्ञापन

नई टिहरी। भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के शताब्दी पर भाजपा की ओर से पार्टी कार्यालय और डोबरा में अटल स्मृति सम्मेलन आयोजित किया गया।
भाजपा कार्यालय में मुख्य अतिथि विधायक किशोर उपाध्याय, मुख्य वक्ता जिलाध्यक्ष उदय रावत, विनोद सुयाल ने सम्मेलन का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री को उत्तराखंड से विशेष लगाव था। उन्होंने प्रधानमंत्री रहते उत्तराखंड को विशेष पैकेज के साथ अलग राज्य दिया। इस मौके पर चंबा नगर पालिकाध्यक्ष शोभनी धनोला,पूर्व प्रमुख ब्लॉक जगदंबा रतूड़ी,युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनीष राणा जयेंद्र पंवार,सोहन चौहान,सुशील चंद्र बहुगुणा,लीला मखलोगा,राखी राणा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी ओर, डोबरा में प्रतापनगर के पूर्व विधायक विजय सिंह पंवार की अध्यक्षता में सम्मेलन आयोजित किया गया। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, जिला महामंत्री जयेंद्र सेमवाल, पूर्व दायित्वधारी रोशन लाल सेमवाल,प्रेम दत्त जुयाल,ब्लॉक प्रमुख मनीषा पंवार, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुनीता देवी, विजयलक्ष्मी थलवाल उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें