फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: शिकायतों का मौके पर ही हुआ निस्तारण

Fri, 02 Jan 2026 07:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के घुत्तू, आमपाटा और गरवाण गांव में लगाया बहुउद्देशीय शिविर
विज्ञापन

नई टिहरी। जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार कार्यक्रम के तहत जिले के घुत्तू, आमपाटा और गरवाण गांव में बहुउद्देशीय शिविर लगाया गया।
भिलंगना के जीआईसी नवजीवन आश्रम घुत्तू में डीएफओ पुनीत तोमर की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में 378 लोगों ने प्रतिभाग किया। 46 शिकायतों के सापेक्ष 22 का निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों एवं अन्य सेवाओं के लिए 63 आवेदन प्राप्त हुए।
विज्ञापन

आमपाटा के जीआईसी जाजल में एसडीएम आशीष घिल्डियाल की अध्यक्षता में आयोजित शिविर में राज्य आंदोलनकारी बोर्ड उपाध्यक्ष सुभाष बड़थ्वाल मुख्य अतिथि के रूप शामिल हुए। शिविर में 157 लोगों ने प्रतिभाग किया। 56 शिकायतों में से 20 का मौके पर निस्तारण किया। प्रतापनगर में गरवाण गांव इंटर कॉलेज में आयोजित शिविर के नोडल अधिकारी राहुल राणा ने बताया कि शिविर में 279 लोगों ने प्रतिभाग किया। 26 शिकायतें प्राप्त हुई, 19 का निस्तारण किया गया। प्रमाण पत्रों और अन्य सेवाओं के 33 आवेदन प्राप्त किए। 78 लोगों को स्वास्थ्य जांच और सामग्री का लाभ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें