फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: नए शिक्षा सत्र में कॉलेज को मिलेगी आईटी लैब की सौगात

Sun, 05 Jul 2026 06:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
ऑनलाइन कार्य के लिए छात्रों को नहीं जाना पड़ेगा बाजार
विज्ञापन

नरेंद्रनगर (टिहरी)। धर्मानंद उनियाल राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर के छात्र-छात्राओं के लिए राहत भरी खबर है। नए शैक्षिक से महाविद्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं को आईटी लैब की सुविधा मिलने जा रही है। करीब तीन करोड़ रुपये की लागत से महाविद्यालय में आईटी लैब बनकर तैयार हो गई। लैब में 40 कंप्यूटर लगाए गए हैं। साथ ही एक कॉन्फ्रेंस हॉल भी बनकर तैयार हो गया है।
अगस्त माह से शुरू होने वाले नए शैक्षिक सत्र से छात्र-छात्राओं को आईटी लैब की सुविधा मिलेगी। महाविद्यालय में अब तक आईटी लैब की सुविधा नहीं थी जिससे छात्र-छात्राओं को ऑनलाइन पढ़ाई, प्रोजेक्ट तैयार करने, असाइनमेंट जमा करने, शोध सामग्री जुटाने, ई-लर्निंग पोर्टल का उपयोग करने तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और शैक्षणिक गतिविधियों से जुड़े ऑनलाइन कार्यों के लिए नरेंद्रनगर बाजार जाना पड़ता था। बाजार महाविद्यालय से करीब तीन से चार किलोमीटर दूर होने के कारण विद्यार्थियों को दिककतों का सामना करना पड़ता था।
विज्ञापन

आईटी लैब शुरू होने के बाद महाविद्यालय परिसर में ही विद्यार्थियों को ऑनलाइन प्रोजेक्ट वर्क, ई-कंटेंट, स्मार्ट क्लास, वर्चुअल लेक्चर, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधाएं मिलने की उम्मीद है। महाविद्यालय में बीए, बीएससी, बीकॉम, मास कम्युनिकेशन और पर्यटन पाठ्यक्रम संचालित किए जा रहे है।
विज्ञापन



महाविद्यालय की आईटी लैब बनकर तैयार है। इसमें 40 कंप्यूटर लगाए जा चुके है। कॉन्फ्रेंस हॉल भी तैयार किया गया है। नए शैक्षिक सत्र अगस्त से विद्यार्थियों को इसकी सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी।
- डॉ. संजय मेहर, नोडल अधिकारी, राजकीय महाविद्यालय नरेंद्रनगर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें