फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: डॉ. मुखर्जी के जीवन दर्शन से प्रेरणा लेने का किया आह्वान

Sun, 05 Jul 2026 06:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य पर हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

नई टिहरी। जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती के उपलक्ष्य में भाजपा कार्यालय में जिला सम्मेलन आयोजित किया गया। पार्टी पदाधिकारियों ने कहा कि डॉ. मुखर्जी शिक्षाविद, प्रखर राष्ट्रवादी व्यक्ति थे। उनके जीवन दर्शन से प्रेरणा लेनी चाहिए।
भाजपा जिलाध्यक्ष उदय रावत की अध्यक्षता में आयोजित जिला सम्मेलन का संगठन के जिला सह प्रभारी रविंद्र राणा, दायित्वधारी विनोद सुयाल, गीता रावत, विधायक किशोर उपाध्याय ने दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य वक्ता युवा कल्याण परिषद के उपाध्यक्ष विनोद सुयाल ने डॉ.मुखर्जी के सामाजिक एवं राजनीतिक योगदान की जानकारी साझा की। बताया उन्होंने समाज सुधार,शिक्षा और देश की राजनीतिक अखंडता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया था। दायित्वधारी गीता रावत ने केंद्रीय मंत्री मंडल में मुखर्जी की भूमिका की जानकारी दी। इस मौके पर दायित्वधारी खेम सिंह चौहान,जाखणीधार के ब्लॉक प्रमुख राजेश नौटियाल, सुरेंद्र भंडारी, सुमन सजवाण,पूर्व जिलाध्यक्ष विनोद रतूड़ी, नगर पालिका देवप्रयाग की अध्यक्ष ममता देवी, डॉ. प्रमोद उनियाल,जिला महामंत्री बलवंत रावत, जयेंद्र सेमवाल, डॉ. भान सिंह नेगी, इंदू डंगवाल, विजय कठैत, राजेंद्र डोभाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें