फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: सितंबर से शुरू होगी मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी

Wed, 05 Aug 2026 07:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
नई टिहरी। खेल महाकुंभ की तैयारियों को लेकर विकास भवन में सीडीओ वरुणा अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक की गई। सीडीओ ने खेल महाकुंभ में होने वाली मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी की सफल, सुव्यवस्थित और समयबद्ध आयोजन के लिए विभागवार जिम्मेदारियां तय करते हुए 15 अगस्त तक जरूरी तैयारियां पूरी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक में ‎युवा कल्याण अधिकारी रविंद्र सिंह फोनिया ने बताया कि विभाग द्वारा खेल महाकुंभ-2026 का आयोजन सितंबर से अक्तूबर माह 2026 तक चरणबद्ध तरीके से किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में अंडर-14 और अंडर-19 आयु वर्ग के बालक-बालिका खिलाड़ियों के साथ चयनित स्पर्धाओं में महिला, पुरुष ओपन और दिव्यांगजन वर्ग के खिलाड़ी भी प्रतिभाग करेंगे। खेल और युवा कल्याण विभाग को अन्य खेल प्रतियोगिताओं का रोस्टर भी जारी करने को कहा गया है।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार न्याय पंचायत स्तर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि खेलकूद प्रतियोगिताएं एक से 10 सितंबर, विधानसभा क्षेत्र स्तर पर विधायक चैंपियनशिप ट्रॉफी 11 से 20 सितंबर, संसदीय क्षेत्र स्तर पर सांसद चैंपियनशिप ट्रॉफी 21 से 30 सितंबर और राज्य स्तरीय मुख्यमंत्री चैंपियनशिप ट्रॉफी का आयोजन 30 अक्तूबर 2026 तक संपन्न कराया जाएगा। ‎बैठक में सीओ महेश लखेड़ा, एसीएमओ डॉ. बृजेश डोभाल, जिला क्रीड़ा अधिकारी दीपक रावत, प्रधानाचार्य अवतार सिंह राणा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें