फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेहंदी में गया युवक का शव सड़क किनारे मिला संदिग्ध अवस्था में

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील के क्यार्दा गांव के समीप एक युवक का शव संदिग्ध अवस्था में सड़क किनारे पड़ा मिला। मृतक के परिजनों ने हत्या की आशंका जताते हुए जांच की मांग की है। राजस्व पुलिस को मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। मृतक वाहन चालक था। वह मेहंदी समारोह में शामिल होने के लिए गैर गांव गया हुआ था।
विज्ञापन

सोमवार सुबह राजस्व पुलिस को सूचना मिली कि नगुण पट्टी के क्यार्दा गांव के समीप सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा हुआ है। राजस्व उप निरीक्षक प्रताप सिंह भंडारी मौके पर पहुंचे। मृतक युवक की शिनाख्त मुकेश लाल (32) पुत्र पूरण लाल निवासी देवरी पट्टी फैगुल घनसाली के रूप में हुई। राजस्व उप निरीक्षक भंडारी ने बताया कि मृतक अपने बच्चों के साथ ससुराल डडोली गांव में रहता था। रविवार को वह गांव के अन्य लोगों के साथ गैर गांव में एक मेहंदी कार्यक्रम में शामिल होने गया हुआ था। रात को ये सभी पांच-छह लोग गैर से डडोली गांव लौटे थे, लेकिन मुकेश घर नहीं पहुंचा। घर से 150 मीटर पहले सड़क किनारे नाली में मुकेश का शव पड़ा मिला। मृतक के चचेरे भाई दिनेश ने हत्या की आशंका जताते हुए उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। इस संबंध में उन्होंने राजस्व उप निरीक्षक को तहरीर भी सौंपी है। राजस्व उप निरीक्षक ने बताया कि मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें