एचएनबी गढ़वाल केंद्रीय विवि प्रशासन से छात्रों ने रुका हुआ रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग की है। आयोजित बैठक में छात्रों ने कहा कि पिछले वर्ष के सम सेमेस्टर मेें फेल हुए छात्रों ने सितंबर माह में परीक्षा दी थी। विवि प्रशासन ने बीते सितंबर माह में संपन्न हुई परीक्षा का रिजल्ट तो जारी कर दिया है। लेकिन पिछले वर्ष के फेल छात्रों के रिजल्ट अभी तक घोषित नहीं किया है। वर्तमान में सहायक अध्यापक और प्रवक्ता भर्ती के लिए आवेदन पत्र मांगे जा रहे है। लेकिन रिजल्ट जारी न होने के कारण वे शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन नहीं कर पा रहे हैं। समस्या को देखते हुए विवि प्रशासन से रुके हुए सभी रिजल्ट जल्द जारी करने की मांग की है। ऐसा न होने पर आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है। बैठक में मनीष कुकरेती, सोहन सिंह, प्रदीप सकलानी, अमित सिंह, मुकेश प्रसाद व दिनेश रतूड़ी आदि उपस्थित रहे।