नैनबाग (टिहरी)। एलपीजी उपभोक्ताओं ने रसोई गैस सिलिंडर वितरण प्रणाली पर सवाल उठाए हैं। लोगों का आरोप है कि मसूरी इंडेन गैस एजेंसी द्वारा नैनबाग में रसोई गैस की सप्लाई की कोई पूर्व सूचना नहीं दी जाती है जिससे कई उपभोक्ताओं को खाली हाथ लौटना पड़ता है। उन्होंने उपभोक्ताओं को अनिवार्य रूप से सूचना उपलब्ध कराने की मांग की है।
व्यापार मंडल अध्यक्ष दिनेश तोमर ने कहा कि नैनबाग में मसूरी इंडेन गैस एजेंसी द्वारा सप्लाई दी जाती है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर लेकर आने वाले वाहन में अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता और सुरक्षा व्यवस्था का भी पालन नहीं किया जा रहा है। खाद्य पूर्ति निरीक्षक प्रवीण सेमवाल ने कहा कि उपभोक्ताओं को सूचना देना जरूरी है। एजेंसी को शीघ्र नोटिस भेजकर कर सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश दिए जाएंगे। संवाद