फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना में दो जूनियर इंजीनियरों की मौत

Thu, 16 Feb 2017 10:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
गंगोत्री हाईवे पर बुधवार देर रात नालूपानी के पास कार के खाई में गिरने से सिंचाई खंड डामटा और पुरोला के दो जूनियर इंजीनियरों की मौत हो गई। बताया जाता है कि दोनों इंजीनियर चुनाव ड्यूटी समाप्त होने के बाद उत्तरकाशी से चिन्यालीसौड़ की ओर जा रहे थे। आधी रात का वक्त होने से दुर्घटना का पता नहीं चल सका। बृहस्पतिवार सुबह तब हादसे की जानकारी हुई, जब आसपास के ग्रामीणों ने कार को खाई में गिरा देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना धरासू थाने को दी।
विज्ञापन


सूचना पर थाना प्रभारी रविंद्र यादव मय फोर्स घटनास्थल पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। मृतकों के शवों को खाई से रेस्क्यू कर सड़क तक लाया गया। इसके बाद दोनों शवों को जिला अस्पताल ले जाया गया।

थाना प्रभारी रविंद्र यादव ने बताया कि मृतकों में अभिषेक चौहान (30) पुत्र मेहर सिंह निवासी हयो गांव चकराता और प्रमोद कुमार (32) पुत्र जगमोहन सिंह निवासी चीलियोतोली विकासनगर देहरादून शामिल है। अभिषेक चौहान डामटा और प्रमोद कुमार पुरोला स्थित सिंचाई खंड में जूनियर इंजीनियर के पद पर तैनात थे। चुनाव के दौरान दोनों की तैनाती गंगोत्री विधानसभा क्षेत्र में थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें