फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tehri News: गड्ढों में तब्दील हुई थत्यूड़-अग्यारना सड़क

Mon, 13 Jul 2026 05:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, टिहरी
विज्ञापन
विज्ञापन
जर्जर सड़क पर सफर के लिए लोग मजबूर, हर मोड़ पर बना रहता है हादसे का डर
विज्ञापन

थत्यूड़ (टिहरी)। विकासखंड मुख्यालय थत्यूड़ को कैंपटी से जोड़ने वाला थत्यूड़-अग्यारना मोटर मार्ग सुविधा कम स्थानीय लोगों के लिए मुसीबत अधिक बन गया। सड़क जगह-जगह गड्ढों में तब्दील हो गई है। गड्ढों में बारिश का पानी भरने से सड़क की वास्तविक स्थिति का अंदाजा नहीं लग पा रहा जिससे दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
थत्यूड़-अग्यारना लगभग सात किमी लंबे इस सड़क से क्षेत्र के लोग विकासखंड मुख्यालय, बाजार, विद्यालय, अस्पताल और अन्य सरकारी कार्यालयों तक पहुंचते हैं लेकिन लंबे समय से सड़क की मरम्मत नहीं होने के कारण सफर करना चुनौती बनता जा रहा है। इन दिनों हो रही बारिश से सड़क के हालात और अधिक खराब हो गए हैं।
विज्ञापन

सड़क पर बने गहरे गड्ढों में पानी भरने से वाहन चालकों को गड्ढों की गहराई का पता नहीं चल पा रहा है जिससे दोपहिया और छोटे वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने का खतरा बना है। ग्राम प्रधान मोनिका नकोटी, संजय पड़ियार का कहना है कि मार्ग क्षेत्र की जीवनरेखा है लेकिन इसकी स्थिति लगातार खराब होती जा रही है।
बरसात में सड़क पर चलना जोखिम भरा हो गया है। उन्होंने लोनिवि से शीघ्र डामरीकरण और चौड़ीकरण कर लोगों को राहत देने की मांग की। कृपाल सिंह रावत, जयप्रकाश नौटियाल व अरविंद नौटियाल का कहना है कि मार्ग से प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग आवाजाही करते हैं लेकिन सड़क की हालत लगातार बिगड़ती जा रही है।
विज्ञापन


थत्यूड़-अग्यारना मोटर मार्ग के वन टाइम मेंटेनेंस का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था लेकिन स्वीकृति नहीं मिल पाई है। प्रस्ताव दोबारा शासन को भेज दिया गया है। स्वीकृति मिलते ही सड़क का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा।
- नवीन शर्मा, सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग थत्यूड़
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें