नई टिहरी। बालगंगा तहसील में लंबे समय से तहसीलदार न होने के कारण सरकारी कामकाज प्रभावित होने के साथ स्थानीय लोगों को भी खासी परेशानी उठानी पड़ रही है। स्थानीय लोगों ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि जल्द तहसीलदार की तैनाती न होने पर बेमियादी आंदोलन शुरू किया जाएगा।
प्रधान सूरज बिष्ट, पूर्व प्रधान देवेंद्र बिष्ट, पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य दयाल सिंह राणा ने डीएम से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने बताया कि लंबे समय से बाल गंगा तहसील में छह माह तहसीलदार नहीं है। बालगंगा क्षेत्र से चारधाम यात्रा भी गुजरती है। ऐसे में तहसीलदार नहीं है। तहसीलदार न होने से स्थानीय लोगों के जरूरी प्रमाणपत्र भी नहीं बन पा रहे हैं। लोगों को मजबूरी में घनसाली तहसीलदार के पास कामकाज को कराने के लिए आना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से बालगंगा तहसील में तहसीलदार जल्द तैनात करने की मांग की। संवाद